उत्तराखंड

छात्र-छात्राओं को बताएं नशे के दुष्प्रभाव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : गोविन्दघाट पुलिस की अगुवाई में पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज पाण्डुकेश्वर के स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से जागरूता, यातायात के नियमों सहित महिला सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। छात्र छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग और भारत के नये कानून की जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिज्लवाण ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कहा इससे सतर्क रहने की जरूरत है। यातायात के नियमों, महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर जानकारी देकर उनके अधिकारों और महिला सम्बन्धी कानूनों के प्रति जागरुक किया गया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!