दस दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैम्प शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : भारतीय रेन बू कन कराटे डू संघ के तत्वावधान में नयारघाटी सतपुली में 10 दिवसीय मार्शल आर्ट समर कैम्प सोमवार से शुरू हो गया है।
मुख्य अतिथि सुदेश पोखरियाल एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार ने द्वीप प्रज्जवलित कर कैंप का शुभारंभ किया। जिला कोच विजय सिंह ने कहा कि यह कैम्प छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किया गया है। इस अवसर पर डॉ. विजेन्द्र सिंह उत्तराखंडी ने बच्चों को मार्शल आर्ट के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आज के समय में अति महत्वपूर्ण है, इससे बच्चों का बौद्धिक विकास, शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास होता है। जिससे बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही बच्चों में अनुशासन की भावना एवं बच्चों में धैर्यशीलता आती है। इस अवसर पर मिनाक्षी, सुमन, हिमांशी, गौरी, दिया, अहाना, शिवांशी, समीक्षा, अमन, अनीता, सृष्टि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *