बिग ब्रेकिंग

शंभू बॉर्डर पर तनाव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 100 से अधिक किसान घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंडीगढ़, एजेंसी। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा पंजाब शंभू सीमा समेत विभिन्न सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष में 100 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। यह जानकारी घायल किसान और पूर्व फौजी गुरमीत सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी है जब अस्पताल में पहुंचे पार्टी नेताओं ने गुरमीत सिंह की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी को बताया कि करीब सौ से ज्यादा किसान संघर्ष में घायल हुए हैं जिनमें तीन से चार किसानों को गंभीर चोटें आईं हैं। श्री सिंह की आंख और हाथों में चोट आई है।
हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए कान्क्रीट स्लैब, कीलें और बैरिकेड लगाकर सील कर दिया था। किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने ड्रोन से आँसू गैस गोले दागे, रबड़ की गोलियां चलाईं। जिसमें किसानों के अलावा घटना कवर कर रहे कुछ पत्रकारों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।
देर रात हरियाणा पुलिस ने बताया कि पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरों के साथ एक्स पर लिखा कि पुलिस द्वारा वाटर कैनन, अश्रु गैस तथा हल्के बल का इस्तेमाल कर कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पथराव के दौरान 24 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आयी। इन पुलिसकर्मियों में 15 पुलिसकर्मी शम्भू सीमा पर ड्यूटी के दौरान घायल हुए जबकि नौ पुलिसकर्मी दाता सिंह बॉर्डर (जींद) में हुए घायल। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ट्रेक्टर-ट्राली और हथियारों से लैस होकर पंजाब से लगते शम्भू बॉर्डर (अम्बाला) और दाता सिंह बॉर्डर (खनौरी-जींद) में धारा -144लागू होने के बावजूद बैरिकेडिंग तोड़ने का किया प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!