देश की तरक्की में आतंकवाद सबसे बड़ा रोडा

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों ने देश की तरक्की में आतंकवाद को सबसे बड़ा रोडा बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य डा. अनूप सिंह ने किया। डा. सिंह ने आतंकवाद विरोधी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इस मौके पर डा. विपिन पंवार, डा. महेश चंद्र आर्य, प्रशांत, लक्ष्मी जोशी, डा. मनोज किशोर नौटियाल, डा. विपिन कुमार तिवारी, डा. सुनील सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *