कोटद्वार-पौड़ी

ठंड से राहत देने के लिए नगर निगम ने 21 जगहों पर जला रहा अलाव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। 
कोटद्वार। बीते एक सप्ताह से ठंड में इजाफा होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम ने अलाव जलाने का निर्णय लिया है। कुल चिह्नित किए गए 21 स्थानों पर अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की जाती रही। नगर निगम की ओर से बेसहारा लोगों, मजदूरों व राहगीरों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव जलाये जा रहे है। बता दें कि आम लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए शहरों में चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाया जाता है।
बीते एक सप्ताह से ठंड कोटद्वार में अपना असर दिखा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नगर निगम की तरफ से की जाती है। नगर निगम की ओर से अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था के लिए टे्रण्डर मांगे गये थे, 17 दिसम्बर को टेण्डर निकाला गया। इसके बाद नगर निगम की ओर से अलाव जलाने की व्यवस्था की गई। वर्तमान में निगम की ओर से नगर निगम के चालीस वार्डों में 21 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। जिले में शीतलहर के साथ ही ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था शुरू की गई है। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नगर निगम द्वारा अलाव जलाने का काम किया जा रहा है, ताकि लोग ठंड से बच सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम द्वारा की गई अलाव की व्यवस्था से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। खासकर रिक्शा, ठेला चालक सहित वैसे जो सड़कों पर अपना जीवन गुजरते हैं, उन लोगों के लिए अलाव जीवनदायनी का काम कर रही है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नगर निगम द्वारा की जाने वाले अलाव की व्यवस्था नाकाफी है। उनका कहना है कि अधिक संख्या में अलाव की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।
नगर निगम के आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि स्टेशन रोड़, झण्डाचौक, नजीबाबाद रोड, मीट मार्केट, गाड़ीघाट तिराहा, राजकीय बेस अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, कौड़िया तिराहा, सिम्मलचौड़, दुर्गापुरी चौराहा, देवी रोड़, मवाकोट चौराहा, किशनपुर चौराहा, झण्डीचौड़ बुद्ध बाजार, मोटाढांक, बालासौड़ तिराहा रतनपुर, देवी मंदिर, निम्बूचौड़, हल्दूखाता मिलन चौक, भरत चौक झण्डीचौड़, रामलीला मैदान झण्डीचौड़ आदि स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। आगे आवश्यकता के अनुसार दूसरे स्थानों पर भी अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!