दिनेश ऐरन अध्यक्ष तो श्याम सुन्दर बनें महासचिव

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर दिनेश ऐरन, महासचिव पद पर श्याम सुन्दर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप अग्रवाल को सभी की सहमति से निर्वाचित किया गया।
नजीबाबाद रोड़ स्थित एक होटल में आनन्द प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। महासचिव श्याम सुन्दर अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने आय व्यय का पूरा ब्यौरा रखा। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश ऐरन ने कहा कि एसोसिएशन की नई टीम सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करेगी और एसोसिएशन के हित में कार्य करेगी। बैठक में अनीत चावला, पवन अग्रवाल, संजय रस्तोगी, विष्णु अग्रवाल, धनेश अग्रवाल, अनूप बलोदी, सैप्पी सिघंल, मुकेश वेदी, अनित चावला, पवन अग्रवाल, दीपक जैन, मुकेश अग्रवाल, चक्रवर्ती बंसल, कैलाश अग्रवाल, देवाशीष, संजीव बिष्ट, महेश गर्ग, दिनेश मित्तल, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *