कोटद्वार-पौड़ी

कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डा. धन सिंह रावत ने विधानसभा चुनाव को लेकर श्रीनगर मंडल कार्यालय में श्रीनगर एवं खिर्सू मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने चुनाव में कड़ी मेहनत करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस मेहनत के सुखद परिणाम आएंगे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि डा. रावत ने शनिवार को यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक बूथों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की बहुमत से सरकार बन रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला मंत्री जितेंद्र रावत, हयात सिंह झिंकवाण, गिरीश पैन्यूली, जयबल्लभ पंत, देवेंद्रमणि मिश्रा, मानव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!