शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुड़की। कस्बे में एक आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कस्बे के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। इसी दौरान उसकी एक युवक से बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और लगातार तीन वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी पीड़िता युवक से शादी करने के लिए कहती, तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। आरोप है कि युवक के माता-पिता भी इस पूरे मामले से वाकिफ थे और दोनों की जल्द शादी कराने का झूठा दिलासा देकर मामले को टालते रहे। मामला उस समय बढ़ गया, जब 23 मई को युवती ने शादी के लिए सख्त रुख अपनाया। आरोप है कि शादी का दबाव बढ़ता देख आरोपी युवक ने पीड़िता को बहाने से अपने घर बुलाया। जैसे ही युवती वहां पहुंची, आरोपी युवक, उसके माता-पिता, बहन और बुआ ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *