उत्तराखंड

संघ का उद्देश्य व्यक्ति का निर्माण : डॉ. शैलेन्द्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आरएसएस के जिला कार्यालय का लोकार्पण
नई टिहरी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देवप्रयाग के नव निर्मित जिला कार्यालय भवन का विधि विधान से लोकार्पण किया गया। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर निर्मित भवन का लोकार्पण प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र सहित नगर के पांच दम्पतियों के हाथों हुआ। वर्ष 2016 में संघ की ओर से देवप्रयाग नगर सहित नरेंद्रनगर और कीर्तिनगर ब्लॉक के सात खंडों को मिलाकर देवप्रयाग जिला बनाया गया था। जिला कार्यालय होने से इससे जुड़े कार्य अभी तक विद्यालयो में होते थे। प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने देवप्रयाग जिले का कार्यालय भवन बनने पर हर्ष जताते हुए कहा कि, इससे संघ के कार्यों को जहां गति मिलेगी, वहीं स्वयं सेवकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि, संघ का उद्देश्य व्यक्ति का निर्माण है। नवनिर्मित भवन लोकार्पण पर अखण्ड रामायण पाठ के साथ वेद मंत्रों से हवन भी किया गया। जिसमें नगर के पांच दम्पतियों ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस मौके पर जिला कार्यवाह महेंद्र, संघ चालक सुरेश, विभाग प्रचारक पारस, जिला प्रचारक भारत, नगर कार्यवाह राजेश पंचपुरी, जिला शारीरिक मनीष सहित बड़ी संख्या में सरस्वती विद्या व शिशु मन्दिर के शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!