ग्रीष्मोत्सव में लोक कलाकर इंदर और सौरव के गीतों पर झूमे दर्शक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्र्रीष्मोत्सव की चौंथी संध्या संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के नाम रही। संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कलाकार इंदर आर्य ने अपने गीतों बोल हीरा बोल, तेरो लहंगा, मठु मठु हीट, दिल मा बसैली प्यारी, तेरी नथुली की डोर खुली जाली जैसे अपने गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। युवा गायक सौरव मैठाणी ने मेरी सपन्याली सयाली, हीरा समदणी, बौ सुरीला, तू रैदी मां आदि बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव स्तुति से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख पौड़ी मुकेश नेगी ने सफल आयोजन के लिए अयोजक मंडल की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन के माध्यम से नगर के सांकृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलने के साथ ही कई प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है जो कबीलेतारीफ है। आयोजन के लिए पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम की सराहना की। इस मौके पर युवा गयिका मनीषा ने कब आलु मंगसीर मैना की सुंदर प्रस्तुति दी। गायक महिपाल मेहता ने न्यौली गीत हिट दो मेरी कमला गाकर दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। इनके अलावा कलाकरों ने छपेली, पनियारी लोक नृत्य, नेपाली हास्य प्रहसन नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मुख्य आकर्षण मयूर लोक नृत्य की प्रस्तुती रही। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय शर्मा, सभासद विक्रम रावत, लोक गायक अनिल बिष्ट, संस्कृतिक संयोजक प्रमेन्द्र नेगी, वीरेंद्र खांकरियाल, मनोज रावत अंजुल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ललित बिष्ट ने किया।