सामंत, भट्टी और विनोद की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Spread the love

पिथौरागढ़। महाकाली महोत्सव में सांस्तिक कार्यक्रमों की धूम रही। दूसरे दिन गायक सीडीएस भट्टी और विनोद आर्या ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ठंड के बावजूद देर रात दर्शकों की भीड़ सांस्तिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाती नजर आई। महाकाली महोत्सव में शनिवार रात कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी व विशिष्ट अतिथि ठाकुर सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के महोत्सव नई पीढ़ी को अपनी संस्ति से जोड़ने में सहायक साबित हो रहे हैं। बाद में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनोज सामंत ने महाकाली के भजन के साथ शुरुआत करते अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दिल्ली से आए विनोद आर्या व उनकी टीम ने महाकाली द्वारा रक्तबीज राक्षस के वध के प्रसंग के अभिनय को जीवंत करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं सीडीएस भट्टी के पंजाबी व बलीवुड गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। स्थानीय लोक कलाकार ठाकुर राम टम्टा, दीनू टम्टा,सान्वी,आकांक्षा रौतेला व राजेंद्र प्रसाद, मां महाकाली शारदे संगीत एकेडमी, गाइड लाइन पब्लिक स्कूल, ग्रूवअप डांस स्टूडियो, संजना ग्रुप, वीआर वन डांस ग्रुप ने भी शानदार प्रस्तुति दी। संचालन त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री, वेद शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *