रोम, इटालियन ओपन 2026 के पहले ही राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच अपने पहले ही मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उनको दुनिया के 79वें नंबर के खिलाड़ी डारियो प्रिज्मिक से तीन सेटों में 2-6, 6-2, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा.
छह बार के इटालियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच पहले सेट में जीत दर्ज करने के बाद भी लगातार दो सेट हार गए. यह पहली बार है जब दुनिया का नंबर 4 खिलाड़ी जोकोविच इटली की राजधानी में अपना शुरुआती मैच हारा है.क्रोएशिया के 20 वर्षीय डारियो प्रिज्मिक अब टॉप 10 खिलाड़ियों के खिलाफ दो जीत दर्ज कर ली हैं. पिछले महीने उन्होंने मैड्रिड में एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के तीसरे दौर में पहुंचने के दौरान उन्होंने बेन शेल्टन को हराया था.जोकोविच ने दूसरे राउंड के पहले सेट में अपना दबदबा बनाए रखा, और सिर्फ 40 मिनट में पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया. लेकिन दूसरे सेट में पेट की परेशानी से जूझ रहे जोकोविच के खेल का स्तर काफी काफी गिर गया. जिससे उनका संयम भी टूटता हुआ दिखाई दिया. दर्द से कराहते हुए और चेहरे पर साफ दिख रही निराशा के बीच, वह जल्द ही दूसरा सेट 2-6 से हार गए.उसके बाद तीसरे व निर्णायक सेट की शुरुआत में तो जोकोविच ने मुकाबला जारी रखा, लेकिन जैसे ही पहली असली चुनौती सामने आई, वह लड़खड़ा गए. जिससे पहले ब्रेक पॉइंट का उन्हें सामना करना पड़ा, उसी पर उन्होंने अपनी सर्विस गंवा दी. उस के बाद, जोकोविच अपना कोई भी ब्रेक अवसर बनाने में असमर्थ रहे और तीसरे सेट 4-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चैंपियनशिप मैच में पहुंचने के लिए जैनिक सिनर को हराया था. अब उन्हें उम्मीद होगी कि इस महीने के अंत में होने वाले रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन) तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे. जहां दुनिया का चौथे नंबर का यह खिलाड़ी रिकॉर्ड 25वां बड़ा खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगा.