कोटद्वार-पौड़ी

महिला हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है बजट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटद्वार में बजट पर चर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिलाओं को छात्राओं को बजट की जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने महिला हितों को ध्यान रखकर बजट बनाया है। कार्यशाला में जानकारी को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने की अपील की गई।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज कोटद्वार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश मीडिया प्रभारी नेता शर्मा ने महिलाओं को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को हित को देखते हुए बजट जारी किया है। अमृत काल के इस बजट में केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में महिला बचत सम्मान पत्र की सौगात के माध्यम से दो वर्ष के लिए दो लाख की राशि पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर का प्रावधान किया गया है। स्वयं सहायता समूह के लिए सहायक नीतियों से महिला आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के बजट में 5004 करोड़ रूपये का प्रावधान किए गया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, मंडल अध्यक्ष भाबर पूनम खंतवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति कुलाश्री, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी आशा बलूनी, शशि केष्टवाल, नीनी बेंजवाल, सुनीता नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!