कोटद्वार-पौड़ी

उम्मीदों को नहीं लगे पंख, नालियां भी साफ नहीं कर पा रहा निगम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम बनने के बाद उम्मीद थी कि बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। लेकिन, नगर निगम पांच साल में भी जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। हालत यह है कि शहर में जगह-जगह नालियां चौक पड़ी हुई है। नतीजा, सड़कों पर बह रही गंदगी से आमजन को संक्रामक बीमारियों का खतरा सताने लगा है। बावजूद नगर निगम गहरी नींद से जागने को तैयार नहीं है।
जनता को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिले, इसके लिए वर्ष 2018 में नगर निगम का गठन किया गया था। लेकिन, पांच वर्ष बीतने को हैं व हालत जस के तस बने हुए हैं। बाजार से लेकर भाबर तक अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या सड़कों के किनारे चोक पड़ी नालियों से बहता गंदा पानी है। जगह-जगह जमा गंदा पानी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। शहरवासी सत्यपाल सिंह, महेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व नगर निगम ने बदरीनाथ मार्ग मुख्य डाकघर से तहसील तिराहे तक करीब पांच लाख रुपये की लागत से नाली की मरम्मत करवाई थी। लेकिन, यह नाली भी चोक पड़ी हुई है। दुर्गंध के कारण आसपास के व्यापारियों का अपने प्रतिष्ठानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बुरी स्थिति सुबह व शाम के समय बनी रहती है। यही स्थिति आमपड़ाव, लकड़ीपड़ाव, गोविंदनगर, मानपुर, देवी रोड सहित भाबर क्षेत्र के कई स्थानों पर बनी हुई है। शिकायत के बाद भी नगर निगम समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!