कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने फूंका भाजपा के सह प्रभारी का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी दुष्यतं गौतम के बयान से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर विरोध किया।
कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए झण्डाचौक पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा अपने को एक संस्कारित पार्टी कहती है, लेकिन भाजपा के नेता अपना संतुलन खो चुके है, हताशा में लोक प्रियता हासिल करने के लिए अर्नगल बयानबाजी पर उतर आये है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए जाति एवं धर्म, हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस सबका साथ सबका विकास को लेकर योजना बनाती है। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, विनोद नेगी, महानगर अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, सुनीता बिष्ट, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, प्रीति सिंह, विनीता भारती, संजू नेगी, अनिल चौधरी, कविता भारती, राजा आर्य, मनीष चौहान, कृपाल सिंह नेगी, बृजपाल सिंह, जितेंद्र भाटिया शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!