कोटद्वार-पौड़ी

कांगे्रस कोटद्वार, लैंसडौन व यमकेश्वर विधानसभा में बनायेगी 40 हजार सदस्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र ंिसंह भंडारी, पूर्व काबीना सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी कैंत्यूरा ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया है। राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के लिए 20 हजार, यमकेश्वर व लैंसडौन विधानसभा के लिए 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कोटद्वार, यमकेश्वर एवं लैंसडौन विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित संभावित प्रत्याशियों को सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता फार्मों का वितरण किया गया है। आगामी 31 अक्टूबर 2021 तक सभी ब्लॉक अध्यक्ष सदस्यता फार्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करवा देगें, जिन्हें जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रदेश कार्यालय को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह गुसाई, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश रावत, रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, जयहरीखाल ब्लॉक अध्यक्ष होशियार सिंह, नैनीडांडा ब्लॉक अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद डबराल, श्रीमती रंजना रावत, प्रीति सिंह, विनीता भारती, प्रवीन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!