उत्तराखंड

कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों के हितैषी रही है : माहरा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। विधायक रानीखेत करन माहरा ने कहा कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों के हितैषी रही है। लेकिन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम व्यक्ति परेशान है। जिसका करार जवाब अगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। विधायक माहरा ब्लाक के धारड़ में सोमवार को आयोजित कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर विधायक माहरा का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। ब्लाक प्रमुख चित्रा आर्या ने विधायक के स्वागत में अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिये सतत प्रयासरत हैं। लेकिन भाजपा सरकार के जन विरोधी रवैये से पिछले साढ़े चार साल से क्षेत्र का विकास रुक गया है। कांग्रेस सरकार के दौर में स्वीकृति विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है। वहीं महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। गरीब का जीना दूभर हो गया है। भाजपा केवल मुख्यमंत्री बदलने तक सीमित रही है। उन्होंने पार्टी जनोंेस कांग्रेस की नीतियों व भाजपा सरकार की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है। यहां ब्लाक प्रमुख चित्रा, जिलाध्यक्ष महेश चंद्र, सुरेश टम्टा, हेमंत मेहरा, चंद्रशेखर, चंद्रेश, भारत भूषण, दयाल राम,गोविंद राम,बिशन कुमार,जय प्रकाश, रमेश, कमला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!