कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने प्रशासन की कार्यशैली पर जताई कड़ी नाराजगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों को एजेंसी चौक स्थित कार्यालय में श्रद्घांजलि सभा के आयोजन की स्वीकृति नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि कोरोना मानको का पालन करते हुए श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन प्रशासन ने स्वीकृति नहीं दी। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं मुख्यालय में कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी। बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी के जिला पंचायत परिसर के कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम पं. नेहरु को श्रद्घांजलि अर्पित की। महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत के नेतृत्व में पूर्व पीएम की स्मृति में कार्यकर्ताओं ने धारा रोड, लोअर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में मास्क वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा ने कहा कि प. नेहरु ने भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों व परंपराओं को मजबूत किया। देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते हुए आधुनिक भारत की नीव रखी।
उन्होंने कहा कि आज पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चल रहा है। श्रद्घांजलि देने वालों में जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, नगर सेवादल अध्यक्ष युद्घवीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव
एनएसयूआई मोहित सिंह, भरत रावत, संजय नेगी, आस्कर रावत, सतीश चंद्र, अंकित चौहान, उपेंद्र, सचिन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!