बिग ब्रेकिंग

कांग्रेस में रार, फूंका अपने ही प्रदेश प्रभारी का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस में दो फाड़
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर कांग्रेस में जमकर रार हो गई है। कांग्रेस के एक गुट ने विरोध स्वरूप अपने ही प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका। वहीं दूसरे गुट ने नव नियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत का भव्य स्वागत किया।
जनपद पौड़ी में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर विवाद समाप्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व ही महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर नीलम रावत की पुन: ताजपोशी की थी। जिस पर कांग्रेस के एक गुट ने कड़ी नाराजगी जताई थी। कांग्रेस की प्रदेश सचिव सरिता नेगी का कहना है कि नीलम रावत को कांग्रेस से निष्काशित किया गया था। जिनकी विधिवत कांग्रेस में वापसी नहीं हुई है। ऐसी महिला को पूर्व में नगर अध्यक्ष की कमान भी सौंपी गई थी, जिसे कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद हटा दिया गया था। बाद में पुन: उक्त महिला को जिलाध्यक्ष बनाया गया तो फिर विरोध किया गया। जिस पर हाईकमान ने उक्त महिला को पद मुक्त कर दिया था। लेकिन एक बार फिर उक्त महिला को महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जो कि सच्चे कांग्रसियों का अपमान है। सरिता नेगी ने कहा इस नियुक्ति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। और जब तक उक्त नियुक्ति रद्द नहीं कर दी जाती तब तक विरोध जारी रहेगा और साथ ही जिलाध्यक्ष के तौर पर कमला रावत के नेतृत्व में ही कार्यक्रम आयोजित होंगे। विरोध स्वरूप इस गुट ने अपने प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर का पुतला फूूंका। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों के दूसरे गुट ने नव नियुक्त महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत का भव्य स्वागत किया। इस दौरान एआईसीसी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि नीलम रावत के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

ज्वालापुर विधायक का फूंका पुतला
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़ का पुतला फूंका। नीलम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी पढाओ बेटी बचाओ नारे तक ही सीमित है। उनके विधायकों पर लगातार महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं। लेकिन सरकार कार्यवाही करने के बजाय इन्हें बचाने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!