कोटद्वार-पौड़ी

न्याय पंचायत स्तर पर एकजुट होने को संकल्पबद्ध हुए कांग्रेस जन, कहा पार्टी की नीतियों को पहुंचाएंगे घर घर।

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लाक के अंतर्गत न्याय पंचायत घंडियाल में आयोजित कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर तथा कल्जीखाल प्रभारी विनोद नेगी ने ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान किया । उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस जनों को एकजुट होकर लोक विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी को विजय दिलानी है। साथ ही पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे । यही नहीं कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच उनकी समस्याओं को लेकर मुखातिब होंगे। न्याय पंचायत घंडियाल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आम लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि जनता भी प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों को भांप चुकी है। यही नहीं लोगों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है । इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि जनता अब उनकी ओर देख रही है । इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय दिलाने के लिए संकल्प भी लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर होना है। साथ ही भाजपा की गलत नीतियों को आम जन जन तक भी पहुंच जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बनाकर लोगों को महंगाई की मार से राहत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी से मजबूत करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेश के कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर ना रहे इस बात को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष नितिन रावत ब्लॉक अध्यक्ष कल जी कॉल अर्जुन पटवाल छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी संजय रावत राकेश रावत विवेक रावत दीपक रावत विपिन रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!