उत्तराखंड

नेहरू के प्रयासों से ही देश आधुनिकता की ओर बढ़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व़ पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता की संज्ञा दी। नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश मेहता, हेमंत सिंह बगड्वाल, एनबी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, जीवन सिंह कार्की, गोविंद सिंह बगड्वाल, सतनाम सिंह, राजेंद्र सुयाल, ब्लक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जब आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री का पद संभाला, उस समय देश में सूई तक नहीं बनती थी। पंडित नेहरू के प्रयासों से ही भारत आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की ओर बढ़ा। नेहरू की रचनाओं से उनके निजी और सार्वजनिक जीवन की निष्पक्ष पड़ताल करने पर पता चलता है कि वे ही आधुनिक भारत के निर्माता है। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ही थे, जिन्होंने महात्मा गांधी की सम्मिलित देशभक्ति को थामे रखा। गांधी की तरह वे भी नस्ल, धर्म, जाति, वर्ग, लिंग और भौगोलिक परिवेश से ऊपर उठकर काम करते थे। इस मौके पर राजेंद्र उपाध्याय, संजय उप्रेती, संदीप भैसोड़ा, प्रेम चौधरी, केदार पलड़िया, रोहित भट्ट, दीप पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!