बिग ब्रेकिंग

देश को उनकी जरूरत है़. महिला ने राहुल गांधी के नाम किया 50 लाख रुपये और 10 तोला सोना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून।जहां आज के दौर में हर व्यक्ति धनदौलत के पीटे भाग रहा है, वहीं देहरादून की वयोवृद्घ पुष्पा मुंजियाल ने एक नया ही उदाहरण पेश किया है। वयोवृद्घ मुंजियाल ने अपनी सभी निजी संपत्ति कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम कर दी है। इस बाबत जिला कोर्ट में वसीयतनामा भी दे दिया गया है। सोमवार को उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को भी अपना वसीयतनामा सौंपा।
85 साल की पुष्पा ने 50 लाख रुपये की अपनी जमा पूंजी और 10 तोला सोना राहुल गांधी के नाम कर दिया। सोने की कीमत मौजूदा दाम के अनुसार देखें तो कम से कम 5 लाख रुपये होगी। यही नहीं, उन्होंने 40 लाख रुपयों की एफडी भी राहुल गांधी के नाम की है। वह पांच हजार रुपये प्रतिमाह वृद्घाश्रम का किराया भी देतीं हैं।
आज दोपहर पुष्पा नेशविला रोड निवासी सीमा जौहर और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष पक्ष के यमुना कालोनी आवास आईं। यहां उन्होंने अपने हाथ से प्रीतम को अपना वसीयतनामा सौंपा। कहा कि, मेरी सारी निजी संपत्ति मेरी मृत्यु के बाद राहुल को सौंप दी जाए। वे ही मेरी संपत्ति के वारिस होंगे।
अपनी संपत्ति राहुल के नाम करता देख प्रीतम और वहां मौजूद अन्य कांग्रेसी भी एक बार को हैरान रह गए। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए वजह भी जाननी चाही। पुष्पा ने कहा कि वो राहुल गांधी के विचारों से प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। कहा कि, संपत्ति का ब्योरा न्यायालय में भी जमा करवा दिया गया है। इस दौरान अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि भी मौजूद रहे।
प्रेम धाम में रहती हैं पुष्पारूबुजुर्ग पुष्पा यहां डालनवाला में नेहरू रोड स्थित प्रेमधाम में रहती हैं। वो अविवाहित हैं। उनके परिवार के लोग भी अलग रहते हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी कमजोर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!