देश-विदेश

तीसरी बार दूल्हा बने देश के मशहूर वकील हरीश साल्वे, एक देश एक चुनाव कमेटी के हैं सदस्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एमेंसी। देश के जानेमाने वकील हरीश साल्वे एक बार फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। उन्होंने हाल ही में लंदन में ट्रिना से शादी की है। इस शादी में उन्होंने गिने चुने महमानों को ही बुलाया था। उनकी शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
बता दें कि इससे पहले साल्वे ने साल 2020 में रैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की थी जो कि पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। साल्व धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना चुके हैं। साल्व की पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी साल्व है जिससे उन्होंने साल 2020 की शुरूआत में ही तलाक ले लिया था। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम साक्षी जबकि छोटी बेटी का नाम सानिया है। वहीं, अब साल्वे ने तीसरी बार ट्रिना नाम की ब्रिटिस महिला से तीसरी शादी की है।
बता दें कि हरीश साल्वे की गिनती देश के सबसे महंगे वकीलों में की जाती है। टाटा समूह, रिलायं इंडस्ट्रीज और आईटीसी समूह उनके कुछ प्रमुख कलाइंट हैं। साल्वे ने 2003 में अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की थी। इसके बाद वह लंदन में ही रने लगे। साल्वे वोडाफोन, मुकेश अंबानी, रतन टाटा और बड़ी हस्तियों के केस भी लड़ चुके हैं। वहीं, अब केंद्र सरकार ने एक देश एक चुनाव के लिए गठित 8 सदस्यीय कमेटी में भी हरीश साल्वे को शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!