Uncategorized

कोरोना महामारी की समाप्ति एवं विश्व कल्याण हेतु किया यज्ञ अनुष्ठान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। श्री गरीबदासीय साधु धर्मशाला सेवा आश्रम में कोरोना महामारी की समाप्ति एवं विश्व कल्याण की कामना हेतु यज्ञ अनुष्ठान किया गया। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि देश में धर्म का सकारात्मक प्रचार हो और प्राकृतिक आपदा एवं महामारी संपूर्ण विश्व से समाप्त हो, संत समाज ऐसी कामना करता है। विषम परिस्थितियों में भी अपना संकल्प और मनोबल अग्निशिखा की तरह सभी को ऊंचा रखना चाहिए। साथ ही धैर्य का परिचय देते हुए सरकार की गाइडलाईन का पालन करें और कोरोना महामारी को हराने में सरकार का सहयोग करें। मिलजुल कर ही किसी भी महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से देश की दिशा और दशा बदलती है। यज्ञ से निकलने वाला पवित्र धुआ जहां जहां आवरण बनाता है। वहां का संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो जाता है। स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि जब कभी आकाश के वातावरण में असुरता की मात्रा बढ़ जाए तो उसका उपचार यज्ञ प्रयोजनों से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। यज्ञ आयोजनों में अलौकिक सुख समृद्धि को बढ़ाने की विज्ञान सम्मत परंपरा सन्निहित है। जो संपूर्ण विश्व में धर्म का सकारात्मक संदेश प्रसारित करती है। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन यज्ञ के समान पवित्र प्रखर एवं प्रकाशवान हो। संत समाज सभी के लिए ऐसी कामना करता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से निकलने वाले द्रवित हुए पदार्थ जहां-जहां अभिभूत होते हैं। वहां समस्त आसुरी शक्तियों का नाश हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सभी को कोविड-19 का पालन करते हुए घरों में रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अपने परिवार और स्वयं की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। परीक्षा की इस घड़ी में सभी को धैर्य का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग करना चाहिए। इस दौरान महंत दिनेश दास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, महंत शिवानंद, महंत श्रवण मुनि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!