Uncategorized

अवैध होर्डिंग हटाने गई टीम का विरोध…… वैरंग लौटी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। छावनी परिषद गढ़ी से मिले आदेश के बाद एक टीम गढ़ी-डाकरा बाजार में अवैध होर्डिंग हटाने पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। दुकानदारों ने कहा कि होर्डिंग हटाने से पहले कैंट बोर्ड को नोटिस देना चाहिए था। भारी विरोध को देखते हुए कैंट बोर्ड की टीम होर्डिंग हटाये बिना वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार कैंट बोर्ड ने अपने क्षेत्र में होर्डिंग का टेंडर किसी ठेकेदार को दिया है। लेकिन ठेकेदार को टेंडर मिलने के बाद उसे काम नहीं मिल रहा है। लोग अपने हिसाब से बिना अनुमति लिए होर्डिंग लगा दे रहे हैं। प्रेमनगर, केहरी गांव, गढ़ी, डाकरा बाजार आदि क्षेत्रों में दर्जनों अवैध होर्डिंग लगे हैं। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने कैंट बोर्ड से की। सीईओ के आदेश पर मंगलवार को एक टीम गढ़ी कैंट बाजार में अवैध होर्डिंग हटाने पहुंची। यहां की सभासद मीनू के पति अनिल मोटे, गढ़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा, मुन्ना अग्रवाल, राजू अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल समेत अन्य स्थानीय दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों ने कहा कि वे अपने घरों व दुकानों पर होर्डिंग लगाये हैं। अगर कैंट बोर्ड इसे अवैध मानता है तो पहले नोटिस भेजना चाहिए। जो होर्डिंग लगाये गए हैं कैंट बोर्ड चाहे तो इसके लिए एक नियम तैयार करते हुए पैसा भी ले सकता है। लेकिन बिना नोटिस दिए इस तरह की कार्यवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके बाद टीम बिना अभियान चलाये वैरंग लौट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!