बिग ब्रेकिंग

गुड़ाई करने के लिए लगाए मजदूर, खेत में मिला इंसानी पंजा, हड़कंप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पंतनगर । उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में रविवार को ऐसी घटना हुई कि हड़कंप मंच गया।यहां के पंतनगर में खेत में गुड़ाई करने वाले मजदूरों को डरावनी चीज दिखाई दी।
जानकारी के मुताबिक पंतनगरके जवाहर नगर में गोलगेट के पास पूर्व प्रधान पूरण सिंह बिष्ट के खेत में किसी इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया।
पूर्व प्रधान के भतीजे गोधन बिष्ट ने बताया किरविवार सुबह खेत की गुड़ाई करने के लिए मजदूर लगाए गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। उनके द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई।वहीं यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कौतूहल का विषय बन गई। उप निरीक्षक विपुल जोशी ने बताया कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था।
अंधेरा होने के कारण काफी खोजबीन के बाद भीइंद्रजीतका पंजा नहीं मिला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसी के पंजे को संभवत कुत्ते आदि घसीट कर खेत तक ले गए होंगे। इंद्रजीत के परिजनों से पुष्टि कर ली गई हैकि अंतिम संस्कार के समय उसके पैर का पंजा गायब था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!