कोटद्वार-पौड़ी

वाहन की आरसी पाकर गदगद हुआ मोटर मालिक, पुलिस कर्मी को किया सैल्यूट

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कहते हैं कि नेकी कर और दरिया में डाल। जी हां पौड़ी के कांस्टेबल भरत कुमार ने कुछ ऐसा ही काम किया है। भरत ने अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान मिले वाहन के जरूरी कागजातों को न सिर्फ संभालकर रखा बल्कि उन्हें रजिस्ट्री कर बाकायदा वाहन स्वामी तक भी पहुंचाया।
सीओ सदर के वाहन चालक व कांस्टेबल भरत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले बुआखाल में अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी के आरसी व अन्य जरूरी कागजात मिले। जब उन्होंने उन कागजों को उठाया तो देखा कि ये तो आरसी व अन्य जरूरी दस्तावेज हैं। जो कि वाहन से संबंधित हैं। कागज ग्राम-रैदुल, परसुण्डाखाल निवासी प्रकाश सिंह पुत्र जय सिंह के हैं। इस पर पुलिसकर्मी भरत ने कागजों पर लिखे पते पर उन कागजों को बाकायदा रजिस्ट्री कर उसे प्रेषित किया। जरूरी कागजों को पाकर प्रकाश सिंह ने कांस्टेबल भरत कुमार का आभार प्रकट कर उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कहा कि कागजों के खो जाने से काफी परेशान था। लेकिन पुलिस कर्मी ने कागज प्रेषित कर सारी समस्याएं हल कर दी हैं। उन्होंने पुलिस की इस मित्रता भरी ड्यूटी पर भरत को सैल्यूट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!