कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही होगी पार्टी मजबूत: मैखुरी

Spread the love

चमोली। नौटी के आधा दर्जन से अधिक बूथों पर समर्पण अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी मजबूत होगी। रमेश मैखुरी ने नौटी, पुडियाणी, दियारकोट, जाख सहित अन्य नजदीकी बूथों पर 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले समर्पण अभियान की शुरुआत की। वहीं नगर पालिका सभागार में नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली ने समर्पण अभियान की शुरुआत की। जबकि रविवार को गांधीनगर बूथ पर समर्पण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान भुवन नौटियाल, आलम पंवार, मनोरमा नैनवाल, गणेश शाह, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, चेतन मनोड़ी, प्रह्लाद सती, राकेश बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं नौटी क्षेत्र में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, महामंत्री सुभाष नौटियाल, भगवान सिंह, प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, गोवर्धन कैलखुरा, अरूण मैठाणी, देवेंद्र रावत, राकेश बिष्ट, ष्णा नेगी, बृजमोहन बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *