उत्तराखंड

विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी राज्य विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मियों ने कहा सरकार लगातार उनकी अनदेखी करती आई है। लंबे समय से संघर्ष के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हो सकी है।गुरुवार को राज्य विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ई. उमेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सदस्य विद्युत वितरण खंड परिसर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा लंबे समय से वे पूर्व की तरह कार्मिकों को मिलने वाले एसीपी 9,14,16 करने, प्रोत्साहन भत्ता, कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश की तरह 2005 तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्यरत संविदा कर्मियों की भी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने को कहा है। कर्मचारियों ने कहा अगर शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आगामी छह अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संचालन ईश्वर सिंह धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!