उत्तराखंड

सीएम और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री को बताई जोशीमठ की समस्याएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि सती ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात कर जोशीमठ की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। भाजपा नेता ऋषि सती ने कहा कि सीमांत नगर एवं विकासखंड जोशीमठ के लोगों का सहयोग सदैव से भाजपा के साथ रहा है। यहां की कई समस्याएं हैं, जिनका समाधान जरूरी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा कि औली विन्टर डैस्टीनेशन है, जो केन्द्रीय मंत्री गडकरी का ड्रीम प्रोजैक्ट है। यहां सड़क काफी संकरी है, जिस कारण अकसर जाम लगता है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय व्यवसायियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने जोशीमठ से औली तक की 16 किमी की सडक को डबल लेन करने, जोशीमठ नगर में पूर्व की भांति सेना भर्ती खोलने, सेना द्वारा अधिगृहित भूमि का मुआवजा या भुगतान जारी करने की मांग की। सती ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री भट्ट ने आश्वस्त किया कि वे दिल्ली में विभागीय अधिकारियों से औली रोड को डबल लेन बनाने की बात करेंगे। साथ ही पूर्व की भांति जोशीमठ नगर में सेना की भर्ती एवं मुआवजा राशि पर भी बात करेंगे। वहीं सीएम से मिलकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने रविग्राम में खेल मैदान को स्वीकृति देते हुए इस भूमि को खेल विभाग को हस्तनान्तरित करते हुए आवश्यक राशि जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!