उत्तराखंड

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में गैरसैंण को जिला बनाने का प्रस्ताव हुआ पारित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम सभागार में हुई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव के तहत गैरसैंण को जिला बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से पार्टी फोरम में रखने की बात कहते हुए कहा कि सशक्त कार्यकर्ता ही पार्टी को सशक्त कर सकता है। संगठन को मजबूत करना ही कार्यसमिति का मुख्य उददेश्य है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति बैठक में विधायक अनिल नौटियाल, प्रभारी चंड़ी प्रसाद भट्ट, पूर्व जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिपंस विनोद नेगी, बलवीर रावत, मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल, लीलाधर जोशी, तेजपाल रावत, नगर अध्यक्ष कस्तूरा देवी, गंगा देवी, अमरा देवी व दयाल सिंह आदि भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!