सीएम के जन संपर्क अधिकारी ने दौरा किया
चम्पावत। सीएम के जनसंपर्क अधिकारी गौरव ने आपदा प्रभावित चाराल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने को कहा। शुक्रवार को सीएम के जनसंपर्क अधिकारी गौरव ने सेलाखोला, रोपा, खर्ककार्की, बाजरीकोट, मुडियानी आदि इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावितों को मुआवजा और जरूरी मदद पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। बाद में उन्होंने तहसील सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता राशि और खाद्य सामग्री आदि की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अनिल चन्याल, तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, राजस्व निरीक्षक राजीव मेहरा, राजस्व उप निरीक्षक अमित सीपाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।