कोटद्वार-पौड़ी

रजिस्ट्रार कानूनगो संगठन ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की प्रांतीय कार्यकारणी के निर्णय के तहत सतपुली तहसील में भी रजिस्ट्रार कानूनगो संगठन ने कार्य बहिष्कार किया।
जिलाध्यक्ष रजिस्ट्रार कानूनगो संगठन पौड़ी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अपनी नौ सूत्रीय मांगो के निराकरण को लेकर यह कार्य बहिष्कार 18 से 24 अक्टूबर तक रोज प्रात: 10 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। कहा कि 15 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में संगठन द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि यदि मांगों पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो एक नवम्बर से अनिश्चितकालीन कलमबद हड़ताल की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!