उत्तराखंड

गांवों को सार्वजनिक कामों के लिए विधायक ने दिये बर्तन –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। टिहरी विधायक डा़ धन सिंह नेगी ने विभिन्न गांवों जाकर जन संपर्क अभियान चलाने के साथ ही गांवों को सार्वजनिक कार्यों के बर्तनों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव की सार्वजनिक व्यवस्था मजबूत करने को बर्तनों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राशन डीलरों की मांगों पर भी सरकार सकारात्मक रूख अपना रही है। विधायक डा़ नेगी ने जाखणी धार ब्लक के ग्राम खांदी कोट एवं टेटी डिब्बा और चंबा ब्लाक के ग्राम पटूड़ी में महिला मंगल दलों को सार्वजनिक उपयोग के लिये बर्तनों का विरतण किया। बर्तनों के साथ ही ग्रामीणों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बैग भी वितरित किये। इस मौके पर विधायक ने कहा कि राशन डीलरों की समस्याओं को लेकर उन्होंने विधानसभा में नियम 300 के तहत प्रश्न लगाया है। जिसे लेकर सरकार कार्यवाही कर रही है। राशन डीलरों की मांगों पर जल्दी ही सकारात्मक निर्णय सरकार लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। जीरो टालरेंस पर काम कर जनता को लाभ पहुंचाया है। प्रदेश का विकास भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। इसलिए आसन्न विधानसभा चुनाव में कमल का फुल खिलाने का काम जनता करेगी। 60 के पार भाजपा का पहुंचना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!