Uncategorized

कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक यूनिट के रूप में कार्य करने की जरुरत : सीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सकारात्मक सोच रखें। इससे लक्ष्य काफी आसान हो जाता है। धामी ने कहा कि विचारों के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया सबसे बेहतरीन प्लेटफार्म है। सरकार के जन हित के कार्यो को आम जन तक पहुंचाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वे विपक्ष के दुष्प्रचार को लेकर भी अधिक सजग रहें।
शनिवार को ईसी रोड स्थित आईटीडीए सभागार में पार्टी आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला में धामी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एक यूनिट के रूप में कार्य करने की जरुरत है। भाजपा एक संगठित और सिद्धांत पर आधारित पार्टी है,जिसे कार्यकर्ता मिशन के तौर पर निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबध है, जो घोषणाएं की जा रही हैं, उन्हें पूरा भी किया जाएगा।
कार्यशाला में सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, परितोष बंगवाल, आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी के साथ ही अजीत नेगी, प्रवीण लेखवार, जगमोहन ऐठानी, विनय ग़ोयल, मयंक गुप्ता, बिपिन कैंथोला, राजीव तलवार, सत्यवीर सिंह चौहान, जिलों के जिला सोशल मीडिया व आईटी संयोजक भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता टीम भावना के रूप में काम करें। हमेशा एकजुटता और सामूहिक सहभागिता से कोई भी लक्ष्य आसानी से फतह किया जा सकता है। कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं को लेकर संवेदनशील और हमेशा सकारात्म रह। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने दायित्व का बखूबी से निर्वहन करने की जरूरत है।
भाजपाआईटी एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा चुनावी राज्यों में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए लगातार काम कर रही है। हर चुनाव में सोशल मीडिया व आईटी सेल की भूमिका अहम होती है। एक लड़ाई चुनाव के मैदान पर लड़ती है, दूसरी लड़ाई पार्टी सोशल मीडिया पर लड़ती है। ताकि जनता के बीच में पार्टी की एक अच्छी भूमिका बनाई जा सके।
भाजपा प्रांतीय महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से किया। कहा कि भाजपा अपने हर विंग को ट्रेनिंग देकर सशक्त करने में जुटी है, ताकि विपक्ष के दुष्प्रचार को हर मोर्चे पर मात दी जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग की जरूरत है। कहा कि सोशल मीडिया और आईटी सेल का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कार्य करें और पार्टी रूपी गढ़ की सुरक्षा का दायित्व ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!