बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा में वाहनों में नहीं लगेंगे झटके

Spread the love

चमोली()। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास उमट्टा में अब वाहनों की राह आसान हो सकेगी। साथ ही चारधाम यात्रा सहित अन्य यात्रियों को यहां अब गड्ढों पर झटके भी नहीं लगेंगे। एनएचआईडीसीएल इन दिनों उमट्टा में सड़क का सुधारीकरण कर रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा में बीते वर्ष भूस्खलन होने से सड़क सहित आसपास के क्षेत्र को नुकसान हुआ था। यहां कई दिन तक हाईवे बंद भी रहा था। मगर अब उमट्टा में सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है। स्थानीय आशीष कुमार डिमरी का कहना है कि बारिश से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। इससे सड़क, उनके मकान, होटल को काफी नुकसान हुआ। यदि पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य नहीं किए जाते तो आने वाली बरसात में समस्या हो सकती है। वहीं एनएचआईडीसीएल के अभियंता अबरार अहमद ने बताया कि उमट्टा में करीब 70 मीटर सड़क बरसात में खराब हो गई थी जिसे ठीक किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह में पूरी सड़क को ठीक कर दिया जाएगा। वहीं पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य को स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *