कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे पर बिछाया डामर, सुगम हुई आवाजाही

Spread the love

चमोली(। बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन क्षेत्र कमेड़ा में एनएचआईडीसीएल की ओर से डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहांं वाहनों की आवाजाही सुगम हो गई है। विगत वर्ष भी यहां हाईवे का चौड़ीकरण कार्य के बाद डामर बिछा लिया गया था, मगर भूस्खलन होने से हाईव की स्थिति बदहाल हो गई थी। जिसके बाद हाईवे से मलबा हटाया गया। अब दोबारा यहां डामर बिछाकर हाईवे को सुगम बना लिया गया है। कमेड़ा में ही पेट्रोल पंप के समीप भूस्खलन क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही थी। एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर पत्थर की दीवार निर्माण करने के साथ ही यहां मलबे का भरान किया जा रहा है। यह काम अब पूर्ण होने वाला है। इस क्षेत्र में बरसात में भूस्खलन सक्रिय हो जाता है। जिससे हाईव बदहाल स्थिति में पहुंच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *