ताला-बरंगाली मार्ग का पुल भारी वाहनों के लिए बंद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ के ताला-बरंगाली मार्ग पर लगातार हो रहे भू-धंसाव के कारण मार्ग का स्टील गार्डर पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। पुल के दाहिने हिस्से की ओर जमीन धंसने से खतरा बढ़ गया है। इसलिये यहां अभी सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही होगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार ताला-बरंगाली मार्ग के किलोमीटर एक पर भू-धंसाव लगातार जारी है। इससे पूर्व निर्मित स्टील गार्डर पुल की स्थिरता प्रभावित हुई है। सुरक्षा को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऊखीमठ को भी सूचना भेज दी गई है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यहां बैली ब्रिज लगाने पर विचार कर रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता राकेश प्रकाश नैथानी ने बताया कि फिलहाल पुल को भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। मरम्मत और सुरक्षा कार्य पूरा होने के बाद दोबारा आवाजाही शुरू की जाएगी। संवाद यहां बैली ब्रिज बनाने का विचार है जिस पर बात चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *