चोरों ने उड़ाए लोहे के एंगल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बालासौड़ क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर एक बगीचे के आसपास लगे लोहे के एंगल उखाड़कर ले गए।
इस संबंध में अधिवक्ता अरूण कुमार भट्ट ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुछ समय से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है। रात के समय असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। बताया कि गत रात बालासौड़ स्थित उनके बगीचे के आसपास लगे लोहे के एंगल अज्ञात बदमाश निकालकर ले गई। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्ती दिखाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *