उत्तराखंड

अबकी बार 400 के पार लक्ष्य को लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता रू दान सिंह रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा चुनाव के संयोजक दान सिंह रावत ने चुनावी तैयारी की समीक्षा की। तीनों मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यकर्ता जनता के बीच दस साल की उपलब्धियों को लेकर जाएं और अबकी बार 400 पार का लक्ष्य लेकर जाएं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक वोटरों को मतदान स्थल पर लाने का प्रयास करें। भारतीय जनता पार्टी के 10वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां, पार्टी द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों, पार्टी की भविष्य की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाकर पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करें। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के लिए पूरी तरह ईमानदारी से कार्य करे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में 400 लोकसभा सीट जीतकर सरकार बनाने जा रही है। बैठक में नगर अध्यक्ष जीवन धामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भुवन भट्ट, विक्रम भाट, सोमनाथ मौर्य, संतोष अग्रवाल, अमित कुमार पांडे, दीपक तिवारी, कपिल सामंत, किशन सिंह किन्ना, अनुपम शर्मा, अनीता ज्याला, स्वती मिश्रा, रेनू भंडारी, ललित बिष्ट, सुरेश जीना, नवल वाल्मीकि, हिमांशु बिष्ट, हिमांशु अग्रवाल, मोहन जोशी, राहुल सक्सेना, राहुल चौहान, ओम प्रकाश ठाकुर, गोपाल बोरा, किशन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!