कोटद्वार-पौड़ी

थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है: सिविल जज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
सिविल जज (सी.डि.)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने जनपद में कोरोना महामारी को लेकर संबंधित विभाग एक बार फिर से जन जागरूकता अभियान चलाएं। विभाग पहले की भांति लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने दवाई भी और कढ़ाई भी के नियमों के तर्ज पर कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मास्क पहनने के अलावा सामाजिक दूरी का पूर्ण रुप से पालन करने को कहा है।
जनपद स्तरीय कोरोना रोकथाम और निगरानी समिति की बैठक न्यायालय परिसर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज (सी.डि.)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय की रिट याचिकाओं के तहत गठित समिति की यह 17वीं बैठक की जा रही है। उन्होंने कोविड-19 रोकथाम के लिए नामित विभागों को जन जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड के 12 नये मामले पाए गए हैं, जो की चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि रोकथाम और निगरानी समिति के लिए नामित विभाग जिले में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान पर अधिक जोर दें। सभी स्कूलों और कॉलेजों में मास्क और सामाजिक दूरी का निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले कोविड वैक्सीन टीकाकरण पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इन टीकों को लगाने में किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। बैठक में अपर जिला अधिकारी डॉ. एसके बरनवाल, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, जयंत वशिष्ठ प्रदीप रावत, सत्येंद्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।

पौड़ी जिले में कोरोना के 12 एक्टिव केस
पौड़ी।
जनपद में कुल संस्थागत आइसोलेशन की रोगियों की संख्या 65 है। जबकि जिले में कोविड के एक्टिव केस 12 है। 25 फरवरी, 2021 तक 500 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं जनपद में 7 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूर्व निर्धारित तैयारियों की जानकारियां दी गई। बताया गया कि जनपद में 1198 बेड उपलब्ध है। वहीं 470 पीपी किट है। जबकि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 191 वेंटिलेटर मौजूद है।

पुलिस ने किये 437 लोगों के चालान
पौड़ी।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 36 व्यक्तियों के विरुद्ध क्वारंटाइन उल्लंघन पर चालान किए गए, जबकि 14 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। यही नहीं कोविड-19 के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, शराब पीने, धूम्रपान करने आदि मामलों में 260 लोगों का चालान किया गया है। इसमें 45 हजार से अधिक का शुल्क वसूला गया है। पुलिस विभाग द्वारा मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाए जाने को लेकर अभियान चलाए जाते रहे हैं। मास्क उल्लंघन में 96 तथा सामाजिक दूरी अपराध में 45 लोगों के चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!