जंगल में आग लगाने के आरोपियों को मिली जमानत
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : रविवार को आरक्षित वन क्षेत्र खिर्सू में आग लगाते हुए पकड़े गए पांच लोगों को जमानत मिल गयी है। पांचों लोगों को ज्यूडिशियल मजिस्टे्रट की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
पकड़े गए पांचों लोग बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। वन विभाग की टीम ने खिर्सू आरक्षित वन क्षेत्र में गश्त के दौरान इन पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया था। टीम को आरोपियों के पास से माचिस भी बरामद हुई थी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया कि आरोपियों को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करते हुए रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को जमानत दे दी है।