पिथौरागढ़ में हजारों बच्चों ने पी दो बूंद जिंद्गी की

Spread the love

पिथौरागढ़। सीमांत में तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन 632 बूथों में शून्य से पांच वर्ष के हजारों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब दो दिनों तक पोलियो की खुराक से वंचित रह गए बच्चों को कर्मचारी घर-घर जाकर पोलियो पिलाएंगे।
रविवार को नगर में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी व सीएमओ ड़ एसएस ह्यांकी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य बच्चे ही देश का भविष्य हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति कोई कोताही न बरती जाए। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने 37हजार 255 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। वनराजी गांवों के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी के उच्च हिमालयी गांवों में भी बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने में एएनएम, आशा, आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता, सेना के अलावा अर्धसैनिक बलों के 2 हजार 788 कर्मचारी काय कर रहे हैं। यहां जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ड़ मदन बोनाल, प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत, फील्ड सुपरवाइजर चंदन सिंह, वेक्सीन कोल्डचेन मैनेजर पंकज बिष्ट, सुपरवाइजर जिला चिकित्सालय जीवन पंत, डाटा मैनेजर पंकज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *