उत्तराखंड

सितारगंज में रंगयात्रा संग तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। उत्तरांचल विकास समिति के संयोजन में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक रंगयात्रा के साथ शुरू हुआ। इस दौरान हिमालय जनसेवा समिति के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं, लोकगायकों ने एक से बढ़कर गीत पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योंगेंद्र सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने रंगारंग कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए एकजुट होकर उत्तरायणी पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की। इससे पहले पर्वतीय रामलीला मैदान से रंगयात्रा शुरू हुई। जो नकुलिया चौराहा, कोतवाली, पुरानी तहसील होते हुए मुख्य चौक से खटीमा रोड होते हुए मुख्य बाजार के रामलीला मैदान में पहुंची। रंगयात्रा में पहाड़ के साथ ही देश की अलग-अलग संस्तियों का संगम देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में मां नंदादेवी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छोलिया दल अपनी कला का प्रदर्शन किया। पहले दिन लोक गायक मनोज आर्या, गणेश पुजारा, उर्मिला कन्याल, हरेन्द्र कन्याल के गीतों पर दर्शक खूब थिरके। झोड़ा, छपेली में दर्शक झूमे।
सितारगंज स्वान केंद्र से कैबिनेट मीटिंग में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री बहुगुणा
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में चल रही कैबिनेट की बैठक में सितारगंज से भाग लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में जोशीमठ त्रासदी के मामले में कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग में भाग लेने स्वान केंद्र पहुंचे। हालांकि उन्हें तेज बुखार था। लेकिन जोशीमठ में हो रहे भूधसाव को लेकर कैबिनेट में भागीदारी करने पहुंच गये। तेज बुखार के कारण कैबिनेट मंत्री के कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये।
कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज स्तर अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अघोषित बिजली कटौती की शिकायत पर नाराजगी जतायी। बैठक में सड़कों के प्रस्तावों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने तय समय में विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
ये रहे मौजूदरू गोपाल सिंह बिष्ट, योगेंद्र रावत, शिवकुमार मित्तल, फकीर सिंह कन्याल, सुखदेव सिंह, पंकज रावत, पलविंदर सिंह औलख, राकेश त्यागी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, इन्द्र सिंह बोरा, धीरेंद्र पंत, धर्मेंद्र चौधरी, हेमंत बोरा, महेंद्र सिंह रैकुनी, जया जोशी, दीपा तिवारी, पंकज गहतोड़ी, विजय सलूजा, दीपक गुप्ता, अम्बादत्त मौनी, राजेंद्र बिष्ट, सतीश उपाध्याय, सर्वजीत माटा, मनोज बिष्ट, दीप भट्ट, उमराव सिंह मनराल, खजान जोशी, नन्दा बल्लभ जोशी, अंशुल तिवारी, एलडी भट्ट, रवि रस्तोगी, सुलोचना, भोला दत्त जोशी, मुकेश सनवाल, बसंत कुमार, सरोज बोरा, जगदीश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, प्रेम सिंह गोनिया, गिरीश दुर्गापाल, सुरेश भट्ट, नवीन भट्ट निराला, संजय गोयल, दीपू जोशी आदि।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!