तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल, एक रेफर

Spread the love

अल्मोड़ा। धारानौला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम बरेली निवासी महेश सैनी, जो वर्तमान में अल्मोड़ा में रह रहे हैं, धारानौला स्थित एक बारात समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान कथित रूप से नशे की हालत में कार चला रहे चालक ने महेश सैनी समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने महेश सैनी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने मामले में चालक के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *