तीन स्टाफ नर्सों ने ग्रहण किया कार्यभार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को तीन नई स्टाफ नर्सों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुछ समय से अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी बनी हुई थी। अस्पताल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व उपजिला चिकित्सालय से तीन स्टाफ नर्सों का तबादला देहरादून कर दिया गया था। इसके बाद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी महसूस की जा रही थी। अब उनके स्थान पर तीन नई स्टाफ नर्सों की तैनाती की गई है, जिन्होंने शुक्रवार को विधिवत जॉइनिंग दे दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *