9 जुलाई से शुरू होगा बीज बम अभियान सप्ताह

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला बीज बम अभियान सप्ताह इस बार 9 से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ 9 जुलाई वन मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उनके शासकीय आवास, यमुना कॉलोनी, देहरादून में किया जाएगा। अभियान से जुड़े गढ़वाल विवि के डीन, सामाजिक विज्ञान संकाय एवं विभागाध्यक्ष, मानव विज्ञान विभाग प्रो. एचबीएस चौहान तथा पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि बीज बम अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनसामान्य से जोड़ना और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को कम करने में सहयोग देना है। बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि आज बीज बम अभियान एक जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *