बुद्धा पार्क के पास बीच सड़क पर मारपीट, तीन युवक शांति भंग में गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुद्धा पार्क के समीप बीच सड़क पर आपस में मारपीट और हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवकों के विवाद के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि बुद्धा पार्क के पास तीन युवक बीच सड़क पर आपस में मारपीट कर रहे हैं और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को मौके से हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पूछताछ में उनकी पहचान नजीबाबाद रोड निवासी दीपक तथा शिवपुर निवासी उदय और ऋषभ के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *