शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में फंसे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी

Spread the love

कोलकाता ,पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी सियासी सरगर्मी के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल के बहुचर्चित प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में रुपयों के अवैध लेनदेन की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय आज तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर रही है।
अभिषेक बनर्जी आज सुबह करीब 11:00 बजे कोलकाता स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ शुरू की।
इस शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान अभिषेक बनर्जी की कंपनी लिप्स एंड बाउंड्स का नाम सामने आया था। आरोप है कि इस कंपनी के जरिए रुपयों का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। कंपनी का नाम सामने आने के बाद से ही अभिषेक बनर्जी इस पूरे घोटाले की जांच के दायरे में आ गए हैं और इसी सिलसिले में आज केंद्रीय एजेंसी उनसे सवाल-जवाब कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *