देहरादून। लंढौर कैंट के लाल टिब्बा, सिस्टर बाजार, चार दुकान क्षेत्र से लेकर मलिंगार तक मार्गों का चौड़ीकरण हो। लंढौर कैंट में वनवे लागू हो और अलग से पार्किंग बने। यह सुझाव मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यटन अधिकारी हीरा लाल के माध्यम से सचिव पर्यटन जिला पर्यटन अधिकारी को भेजे हैं। मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यटन अधिकारी हीरा लाल के माध्यम से सचिव पर्यटन, जिला पर्यटन अधिकारी को सुझाव भेजे गए हैं। बता दें कि मसूरी नगर पालिका और आस-पास के क्षेत्रों में जाम की समस्या बनी रहती है। अव्यवस्था को लेकर प्रवेश पंत की जनहित याचिका के अन्तर्गत यातायात और पार्किंग की समस्या के निपटारे के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए थे। मसूरी टेडर्स एसोसिएशन ने सुझाव दिए l ज्ञापन में दिए गये सुझावों में लंढौर कैंट के लाल टिब्बा, सिस्टर बाजार, चार दुकान क्षेत्र से लेकर मलिंगार तक मार्गों का चौड़ीकरण किया जाय ताकि पर्यटकों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके। लंढौर कैंट में अत्यधिक गाड़ियों के दबाव से पार्किंग की समस्या आम है और अधिकांश गाड़ियां रोड साइड पर खड़ी करवाई जाती है। इसलिए सरकारी भूमि 300 गाड़ियों की पार्किंग लंढौर कैंट में अलग से बननी चाहिए। लंढौर कैंट में वनवे सुविधा लागू होनी चाहिये, इसके लिए एक अतिरिक्त मार्ग सिस्टर बाजार से जबरखेत रोड के लिए बन सकता है। पहले भी यह मार्ग प्रस्तावित था, उस पर कार्रवाई की जाए। मसूरी में सिल्वरटन पार्किंग और आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 300 गाडियों की पार्किंग की व्यवस्था है, इस स्थान के लिए माल रोड से गाडियों के अंदर जाने की अनुमति पूर्ण रूप से बिना रोके होनी चाहिए। मसूरी में पार्किंग और यातायात को लेकर जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय निवासियों की एक समिति विचार विमर्श और समाधान के लिए बने। समिति हर माह बैठकर कर समाधान निकालने का प्रयास करे। ज्ञापन देने वालों में टेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, नागेन्द्र उनियाल, अतुल अग्रवाल व सलीम अली शामिल रहे।